कई देशों के लोगों के वीजा पर भी रोक लगा दी गई है। ऐसे में भारतीय कालीन निर्यातकों के हित को देखते हुए 40वें इंडिया कॉरपेट एक्सपो को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल के बाद कोरोना से स्थिति की समीक्षा की जाएगी। यदि माहौल ठीक रहा तो पुन: नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।