वहीं, दूसरा मरीज देवारा खास राजा बगहवा का रहने वाला है। वो 22 मई को गुजरात के सूरत से आया था। कुछ समय से बीमार था, इसलिए नैनीजोर में मेडिकल स्टोर से दवा भी ली थी, लेकिन आराम नहीं हुआ।
जीयनपुर सीएचसी पर चार जून को सैंपलिंग कराने के बाद घर पर ही था। सीएमओ डॉ एके मिश्रा ने बताया कि दो और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आइसोलेट किया जा रहा है।