फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 10 नए संक्रमित मिले, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 153 पहुंची

Sat, 06 Jun 2020 07:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

  • शुक्रवार को 18 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को भी सात नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले।
  • कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 हुई। इनमें एक्टिव 116 और 31 मरीज स्वस्थ हुए। तीन की मौत।
  • आज भदोही में भी मिले 9 मरीज। जिले में कुल 67 मरीज। इनमें आठ ठीक हुए और तीन की मौत।
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 18 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक 10 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पुष्टि करते हएु बताया कि जनपद में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 153 तक पहुंच गई है। इसमें 100 अभी भी सक्रिय हैं। 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीताराम में तीन नये मरीज पाए गए हैं। यहां एक व्यक्ति में कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था। अब इसी के घर में काम करने वाली महिला के साथ ही परिवार के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। काम करने वाली महिला भी इसी मोहल्ले की निवासी है। परिवार में पहले संक्रमित मिले व्यक्ति के भाई और पुत्र में संक्रमण मिला है। ये मोहल्ला पहले से कंटेमेंट जोन घोषित है।
 

इसके अलावा दो अजमतगढ़ ब्लाक के हैं। सुरैना निवासी 24 वर्षीय संक्रमित युवक 18 मई को सूरत से घर आया था। उधर अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड दो महादेवानगर निवासी 84 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति में भी संक्रमित पाया गया है। यह हार्ट, शुगर और दमा का मरीज है और बुखार होने पर 18 मई को जिला अस्पताल में जांच के लिए गया था।

यहां सैंपल लेने के बाद उन्हें रानी की सराय में क्वारंटीन किया था। सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उधर, क्वारंटीन सेंटर में ही इनके साथ रहा एक अन्य पॉजिटिव आ गया। इसके बाद इनकी भी दोबारा सैंपलिंग की गई। माना जा रहा है कि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से ये भी संक्रमित हुए हैं। स्कूल में क्वारंटीन था।

मार्टीनगंज के मखदूमपुर वनगांव निवासी संक्रमित मुंबई से आया था और होम क्वारंटीन था। 26 मई को तबियत खराब होने पर पीएचसी से दवा ली लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसके बाद इसे सेंट जेवियर्स स्कूल अमनावे में क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। फूलपुर के राजापुर शेखवलिया निवासी दिल्ली से गोरखपुर होते आया था।
 
विज्ञापन

वहीं, राजापुर शेखवलिया में 45 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तरवां के डंडवल गांव निवासी 11 मई को मुंबई से आया था। गांव के पंचायत भवन में रुका था। 18 मई को एपीएस स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। 22 को सैंपल भेजा गया था और अब पॉजिटिव आया है। वहीं, दोपहर में हरैया ब्लाक के गांगेपुर मठिया में भी 50 वर्षीय एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 20 मई को दिल्ली से ट्रेन से आया था और होम क्वारंटीन था। 

इसके साथ ही 83 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संबंधित तहसीलों से भी रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। इसके बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें