फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले, हादसे की शिकार महिला भी निकली कोरोना संक्रमित

Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में शनिवार को छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हो गई। इसमें 45 सक्रिय मरीज हैं।  सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि  एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मऊ जनपद के घास बाजार की रहने वाली है। एक्सीडेंट में हेड इंजरी होने के बाद उसे रैदोपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।

विज्ञापन


उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बिलरियागंज में दो स्थानीय लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 64 वर्षीय व्यक्ति कस्बे में टेलर का काम करते हैं। 24 वर्षीय युवक को चाय की दुकान पर काम करता था वो भी संक्रमित है।
 

अतरौलिया के भोराजपुर खुर्द में कुछ दिन पहले संक्रमित मिले भट्ठा व्यवसायी के पुत्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोयलसा के भीमकोल में कुछ दिन पहले संक्रमित मिले दिल्ली से आए प्रवासी की पत्नी और पुत्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पल्हनी ब्लाक के छतवारा के पास स्थित नंदगांव में 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन

पांच और मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल 220 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 45 एक्टिव केस हैं, 167 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है। 45 एक्टिव केस में 28 मरीज एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, नौ मरीज एल-3 अस्पताल मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती हैं। एक कोरोना पाजीटिव का बीएचयू और एक कोरोना पाजीटिव मरीज का ईलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। नये मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें