वाराणसी में कोरोना जांच की रविवार को जो रिपोर्ट आई थी, उसके अनुसार दो अधिवक्ता पॉजिटिव हैं। इसे देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय को सोमवार और मंगलवार को बंद रख कर सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया गया है।
जिले में सोमवार की दोपहर सात नए मरीजों के साथ कोरोना पॉजिटिव की संख्या 634 हो गई। वहीं, अब तक 348 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। 263 लोगों का अभी भी उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।