फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः शिक्षक समेत पांच और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 01 Jun 2020 11:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को 14 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सोमवार को भी एक शिक्षक समेत पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमे एक गर्भवती महिला और मुंबई से आए एक प्रवासी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चार लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू से माइक्रोबायोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट के मुताबिक जैतपुरा में मुहानी निवासी 65 वर्षीय वाटर पंप की दुकान चलाने वाले और मूल रूप से गाजीपुर निवासी और 20 मार्च से रोहनिया अखरी बाईपास के पास अवलेशपुर में रहने वाले गाजियाबाद में तैनात 40 वर्षीय शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि चौक थानांतर्गत गढ़वासी टोला निवासी 65 वर्षीय पुरोहित में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर देर शाम आई रिपोर्ट में आदमपुर के हनुमान फाटक में रहने वाली 28 वर्षीय गर्भवती महिला और मुम्बई से ट्रेन से आये चोलापुर के धरसौना निवासी 58 वर्षीय ऑटो चालक भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन


बताया कि सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में एक और ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती तीन मरीजो को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 187 हो गई है। इसके अलावा 121 के डिस्चार्ज और चार की मौत के बाद अब आईशोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 62 है। सीएमओ ने बताया कि अवलेशपुर और गढ़वासी टोला, हनुमान फाटक और धरसौना को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। अब कुल हॉटस्पॉट की संख्या जनपद में 96 हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें