आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ यात्रा कर पहुंचे पांच लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी का सैंपल लेकर उन्हें इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन कर दिया गया है। यह लोग मुंबई से दो कोराना पॉजिटिव मरीजों के साथ यात्रा कर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जिले के मोहम्मदपुर ब्लॉक के एक गांव के पांच लोग कुछ अन्य लोगों के साथ मैजिक से घर के लिए चले थे। रास्ते में इनके ग्रुप में एक व्यक्ति की ऑटो में ही मौत हो गई। वो बीमार बताया जाता है। उसका रास्ते में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसके बाद वहीं से इसमें से पांच लोग किसी अन्य संसाधनों सवार अपने गांव आ गए। बुधवार को गोरखपुर से सूचना मिली कि इनके साथ आए दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांचों लोगों को शिवालिक अस्पताल में इंस्टीट्यूनल क्वारंटीन कर दिया गया।
साथ ही पांचों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि दूसरे जनपद से मिली सूचना के आधार पर इनकी सैंपलिंग की गई है। साथ ही इनको क्वारंटीन किया गया है।