फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे वाराणसी के 16 लोग, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Apr 2020 05:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

नई दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आयोजित धार्मिक जलसे में वाराणसी जिले के 16 लोग शामिल हुए थे। यह सभी लेढूपुर, चौबेपुर, भेलूपुर क्षेत्र सहित अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) भी अलर्ट मोड में है।

विज्ञापन


पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई जलसे में शामिल होने के बाद चुपचाप अपने घर में तो नहीं रह रहा है। इसके साथ ही पुलिस और एलआईयू को इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न करने का निर्देश दिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में घोषित लॉकडाउन से पहले एक से 15 मार्च के बीच दक्षिणी दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक जलसा आयोजित हुआ। इसमें अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ ही दुनिया के कई देशों के लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन

सोमवार को मरकज में 24 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। साथ ही यह भी पता लगा कि जलसे में शामिल होने के बाद तेलंगाना और अन्य राज्यों में पहुंचे 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद जलसे में शामिल हुए लोगों को लेकर देश भर में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए उनकी खोजबीन की जा रही है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जलसे में शामिल होने वाले जिले के पांच लोगों की सूची मिली है। पुलिस उनके संपर्क में है। फिलहाल अब तक कोई बनारस नहीं आया है। पांचों लोगों के वापस आते ही उनकी विधिवत चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पांचों लोगों के परिजनों, पड़ोसियों और ग्राम प्रधानों को भी आगाह किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं कुछ और भी लोग तो जलसे में शामिल होने नहीं गए थे। यदि कोई चुपचाप घर में मौजूद मिला या इससे संबंधित किसी भी किस्म की सूचना छुपाई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें