फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस : बीएचयू में भर्ती विदेशी महिला की रिपोर्ट निगेटिव, तीन युवतियों में भी संक्रमण नहीं

Sat, 07 Mar 2020 08:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना के संभावित लक्षण मिलने पर जिस अमेरिकी महिला को भर्ती किया गया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि सात मार्च को इटली से लौटे एक युवक को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


इसकी जांच का सैंपल भी भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। चीन और रूस की यात्रा 35 सदस्यीय दल के साथ यात्रा करने के बाद काशी आई महिला में कोरोना के संभावित लक्षणाें के आधार पर ही शुक्रवार को आईसोलेशन वार्ड में छह मार्च को भर्ती किया गया था।

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महिला का सैंपल लेकर माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आ गई। साथ ही आईसोलेशन वार्ड में भर्ती इस महिला के संपर्क में आई तीन युवतियों को भी आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इन्हें भी संभावित संक्रमित नहीं मानकर सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन

विवि-कॉलेजों में विशेष सतर्कता की एडवाइजरी

कोरोनावायरस - फोटो : self
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी लैब के देखरेख में सैंपल की जांच कराई जाएगी। सैंपल लेने के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एक अलग काउंटर खोला गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। यहां सैंपल देेने के बाद मरीज को इसी ब्लॉक के आईसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज की व्यवस्था है। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी एडवाइजरी जारी किया है। इसमें सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में भीड़ से बचने की सलाह दी गई है। यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर इसके लिए चार अलग-अलग पोस्टर के माध्यम से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

साथ ही छात्र-छात्राओं के इससे बचाव के लिए जागरूक करने को भी कहा है। इसमें कैंपस के संकायों, विभागों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से हाथों की नियमित साफ-सफाई, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की सलाह भी दी गई है। हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी मानीटरिंग करने को कहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को जागरूक कर रहा रेलवे

जम्मू में मिले दो कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से एहतियात बरती जा रही है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर आटो एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी रेलवे कर्मचारियों फेस मॉस्क पहनने का निर्देश दिया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने बताया कि मंडल के सभी स्टेशनों पर बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। नई दिल्ली से अधिकांश गाड़ियों के आवागमन के कारण मंडुवाडीह स्टेशन पर पृथकीकरण (आइसोलेशन) तथा कर्मचारियों को हाईजीन मास्क का प्रयोग करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

मंडल के सबसे अधिक यात्री घनत्व वाले मंडुवाडीह ,छपरा एवं सिवान स्टेशनों पर यात्रियों के लिए हेल्पलाइन बूथ बनाये जा रहे हैं। इसके अतिरक्त मंडल चिकित्सालय एवं उसकी यूनिटों पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें