फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी लॉकडाउन: जानें कब तक खुलेंगी सब्जी-फल मंडी और किराना की दुकान

Wed, 25 Mar 2020 09:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गोदौलिया पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा के बाद आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के नए नियम जारी किए गए हैं। इसके तहत मंडियों और दुकानों के खुलने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। वहीं, दूध और दवा की दुकानें इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगी।

विज्ञापन


नए नियम के अनुसार, बुधवार से अगले निर्देश तक वाराणसी में सुबह 6 से 12 बजे तक दुकानें अनाज, गल्ला, किराना, जनरल स्टोर, दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन  खुलेंगी। सुबह 6 से 10 बजे तक सब्जी, फल और दूध की थोक मंडियां खुलेंगी। थोक मंडियां केवल रिटेल दुकानदारों को समान बेच सकेंगी। किसी अन्य ग्राहक को सीधे सामान नहीं बेच सकेंगी। ये सप्ताह में 3 दिन, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 9 से 2 खुलेंगी। बाकी के 4 दिन ये 9 से 2 खुल सकती हैं परंतु केवल अपना सामान लोडिंग अनलोडिंग करेंगी। इन चार दिन कोई रिटेलर इनके यहां नहीं आ सकता। बुधवार को अनाज, गल्ला, रिटेल की थोक मंडियां बंद रहेंगी। दवाई की थोक मंडी प्रतिदन 9 से 2 तक खुल सकती हैं। इनकी होम डिलीवरी पूरे दिन शाम 6 बजे तक हो सकती है। दूध सब्जी, फल रसोई गैस गल्ला, राशन दवाई कूरियर, डाक ये शाम 5 बजे तक खुल सकते हैं।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों से अपील है कि वह व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। कोई भी सड़क पर अनावश्यक न निकलें। जो कोई सड़क पर अनावश्यक घूमता मिलेगा वह पुलिस की कार्रवाई की जद में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुलपूर थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में एक कोरोना वायरस का मरीज मिल चुका है। उसके बाद उस गांव के लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया गया है, साथ ही उसके पास के गांवों में भी टीम नजर रख रही है। कोरोना पॉजीटिव युवके परिवार में छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं जौनपुर में सोमवार शाम को एक कोरोना वायरस का संक्रमित युवक मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें