प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। मिर्जापुर में शुक्रवार को दुबई से लौटे तीन युवकों की जांच में कोई लक्षण नहीं मिला, जबकि जापान से लौटे एक व्यक्ति के गले में खराश होने पर मेंजो फेरेंजियल जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया है।
जौनपुर के रामनगर विकास खंड के दमोदरा गांव का एक युवक दुबई बृहस्पतिवार को लौटा था। उसका सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है।