फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: वाराणसी एयरपोर्ट से 14 विमानों ने नहीं भरी उड़ान, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी बंद

Sat, 21 Mar 2020 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ से विमान में यात्रा करने से लोग कतराने लगे हैं। शनिवार को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 14 विमानों ने उड़ान नहीं भरी। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के साथ-साथ घरेलू यात्रियों में भी भारी कमी है।

विज्ञापन


इसके कारण विमानन कंपनियों ने विमान सेवा निरस्त कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली दो उड़ाने निरस्त कर दी हैं। स्पाइसजेट ने दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली के लिए भी विमान में यात्रियों की कमी के कारण निरस्त किया है। 

विस्तारा एयरलाइंस ने भी अपनी दिल्ली वाराणसी दिल्ली, दिल्ली वाराणसी खजुराहो, मुंबई वाराणसी दिल्ली, एयर इंडिया के विमान मुंबई वाराणसी मुंबई, दिल्ली वाराणसी खजुराहो, खजुराहो वाराणसी खजुराहो, गो एयरवेज ने अपनी दिल्ली वाराणसी दिल्ली के विमान को निरस्त कर दिया है। इसमें कुछ विमान पहले से ही निरस्त हैं। स्पाइसजेट की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता पहले से ही 28 मार्च तक के लिए निरस्त है।

विज्ञापन

आज से एक सप्ताह तक सभी अंतरराष्ट्रीय विमान निरस्त
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित सभी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा को रविवार से एक सप्ताह तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह तिथि और आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

वाराणसी एयरपोर्ट से बुद्धा एयरलाइंस, मलिंडो एयरलाइंस, इंडिगो बैंकॉक के लिए, एयर एशिया बैंकॉक के लिए पहले से ही अपनी विमान निरस्त कर चुके हैं। अभी सिर्फ शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस और बैंकॉक से थाइस्माइल की विमान सेवा जारी है। रविवार से यह दोनों विमान सेवा भी निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर 218 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से 145 यात्री व थाईस्माईल एयरवेज के विमान से 73 यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। सभी यात्रियों की थर्मल इमेज स्क्रीनिंग कैमरा द्वारा जांच किया गया। किसी भी यात्री में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। एयरपोर्ट के हेल्प डेस्क इचार्ज (मेडिकल टीम के नोडल अधिकारी) डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी भी यात्री में संक्रमण नहीं पाया गया। यात्रियों की हथेली पर होम कोरेंटाइन की मुहर लगाकर 14 दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने की कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें