फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिले कोरोना वायरस के संक्रमित युवक पर एफआईआर, पूछताछ में सामने आई ये लापरवाही

Wed, 25 Mar 2020 02:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए युवक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उस पर लापरवाही बरतते हुए जन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


डीएम के मुताबिक युवक से पूछताछ में सामने आया है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे 14 दिन तक होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई थी, मगर घर आने के बाद उसने लापरवाही की और इधर-उधर घूमता रहा। अपने रिश्तेदार के साथ भी गया। इससे जन स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हुआ है।

वहीं वाराणसी में भी एक युवक पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुका है। शहर के फूलपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि युवक के पिता पास के ही ओदार और राजपुर गांव के लोगों के साथ एक पावरलूम में काम करते है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोनों गांवों के लोगों की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में बहुत नाराजगी है। तीनों गांवों में रहने वालों की संख्या करीब 10793 है लेकिन अब तक महज 2400 की ही जांच हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है।  इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। बुधवार को बिहार और मिजोरम में एक-एक, मध्यप्रदेश में पांच, तेलंगाना में तीन, गुजरात में तीन,  महाराष्ट्र में पांच और राजस्थान में चार नए मरीज मिले हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 33 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें