गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्त्रस्मितों के आंकड़ों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। देर शाम आई रिपोर्ट में एक चिकित्सक सहित 540 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में सक्त्रिस्य कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या 5722 पहुंच गई है। वहीं पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में संक्त्रस्मितों के मौत का आंकड़ा 142 पहुंच चुका है। जबकि 8493 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर घर पहुंच चुके हैं। कोरोना संक्त्रस्मण की दूसरी लहर जनपद के लिए काफी खतरनाक होती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। मेडिकल टीम द्वारा लोगों से एहतियात के साथ सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में करंडा दो, बिरनो 11, जमानिया 15, सैदपुर 31, सदर ब्लाक 24, भदौरा पांच, नगर छह, मरदह, रेवतीपुर, बाराचवर, मनिहारी, मुहम्मदाबाद, देवकली, भांवरकोल, जखनिया, कासिमाबाद और सादात ब्लाक के विभिन्न गांवों में कोरोना संक्त्रस्मित मिले हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम में तैनात टीम द्वारा एक-एक मरीज से बात करके उनकी स्थिति की जानकारी लेने के साथ रिपोर्ट ब्लाक स्तर पर गठित टीम को भेजी जा रही है, जिससे मरीजों के पास दवा पहुंचाने के साथ संपर्क में संदिग्धों की सूचीबद्ध तरीके से जांच कराई जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि संक्त्रस्मितों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में में एहतियात एवं सतर्कता जरूरी है।