वाराणसी में 15 से 18 साल तक के ऐसे किशोर जो शिक्षण संस्थान नहीं जा रहे हैं और टीका भी अब तक नहीं लगवाया है। उनके टीकाकरण के लिए केवल पांच दिन का मौका जिलाधिकारी ने स्कूल संचालकों को दिया है। सभी को बच्चों का टीकाकरण पूरा कराकर उसका सर्टिफिकेट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 15 से 18 वर्ष की श्रेणी में वर्ष 2004, 2005, 2006 और 2007 में जन्मे सभी किशोर शामिल होंगे। ये चाहे 14 से 15 वर्ष के बीच के होंगे तो भी इनको टीका लगेगा।
अब तक जनवरी 2007 से दिसंबर 2007 के बच्चे वाराणसी जनपद में इस श्रेणी में छूटे हुए हैं। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों और कोविड टीकाकरण मैनेजर को निर्देशित किया कि वह 31 दिसंबर 2007 तक (2007 जन्मवर्ष ) पैदा हुए सभी बच्चों का टीकाकरण स्कूलों से समन्वय स्थापित कराकर कराएं।
पढ़ेंः टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का वायरस बेदम, खतरा हुआ कम