वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई एमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए बृहस्पतिवार को कुल 170 सैंपल भेजे गए। इसके साथ ही अब बीएचयू से कुल 286 रिपोर्ट का इंतजार है। हॉटस्पॉट इलाकों में थर्मल स्क्रीनिंग, सैम्पलिंग के साथ ही अब ईएसआईसी में चलने वाली फ़्लू ओपीडी में भी सैम्पलिंग की कार्यवाही बढ़ा दी गई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीएचयू स्व कुल 66 सैंपल आए जो सभी नेगेटिव थे। इसमें बीएचयू से 28, ईएसआई के फ्लू ओपीडी से 32 और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के 6 लोगों की रिपोर्ट है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुल 170 सैंपल बृहस्पतिवार को लिए गए। जिसमें ईएसआई की फ्लू ओपीडी से 59, बीएचयू से 80 और मोबाइल टीम 16 जबकि दीनदयाल अस्पताल से 15 लोगो का सैम्पल लिया गया। बताया कि अब तक बीएचयू में 3266 लोगो के सैम्पल लिये जा चुके है जिसके सापेक्ष 2980 का परिणाम आचुका है और 286 का परिणाम आना बाकी है। बताया कि जमालुद्दीन पूरा, गांधीनगर एक्सटेंसशन आउट छितौना को मिलाकर कुल 33 हॉट स्पॉट हो गए है।