फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी समेत चार लोग हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोविड हॉस्पिटल से मंगलवार को दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 54 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया है, जबकि एक की मौत हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में अब 30 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू लैब से कुल 36 सैंपल की रिपोर्ट आई और सभी निगेटिव है। इसके बाद दो पुलिसकर्मियों के साथ ही एक अधिवक्ता और एक दवा कारोबारी को डिस्चार्ज किया गया। बताया कि दवा कारोबारी के संपर्क में आने वाले सभी 12 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

बीएचयू जांच के लिए भेजे गए 66 सैंपल
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 66 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। इसमे 34 सैंपल ईएसआईसी की फ्लू ओपीडी, पांच रिपीट सैंपल दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय और बीएचयू से 27 सैंपल भी शामिल है। बताया कि अब तक कुल 3002 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसके सापेक्ष 2850 सैंपल का परिणाम आ गया है। बताया कि 152 का परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें