फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 1386 कोरोना मरीज, 585 लोग जीत चुके हैं जंग, 768 का इलाज जारी

Mon, 20 Jul 2020 09:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में एक दिन में सर्वाधिक 115 मरीज सोमवार को मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1386 हो गई है।वहीं सोमवार को सबसे ज्यादा 48 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। 585 मरीजों के डिस्चार्ज और 33 की मौत के बाद आइसोलेशन वार्ड में 768 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं वाराणसी  में रविवार को कोरोना वायरस से 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। इसके अलावा रविवार को कोतवाली के 30 पुलिसकर्मियों समेत 65 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें बैंक कर्मी, कपड़ा व्यापारी, महिला, टीचर समेत अन्य लोग शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग को रविवार को बीएचयू से 1269 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बताया कि भोजूबीर में 80 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। कोरोना होने के साथ ही सांस संबंधी समस्या से ग्रसित थी।

तीन दिन पहले कोतवाली थाने के जिन 30 पुलिसकर्मियों की एंटीजन किट से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनकी आरटीपीसीआर मशीन से कराई गई जांच में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोतवाली में रहने वाले कैंट थाने का भी एक पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुआ है। सभी पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि भुल्लनपुर निवासी महिला, छात्र के साथ ही कोतवाली इलाके में रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, भेलूपुर में कपड़ा व्यापारी और लंका थाने पर कार्यरत पुलिसकर्मी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

वहीं लंका में महिला, चितईपुर में रहने वाले नर्सिंग स्टाफ, इंडियन बैंक भदोही में तैनात हुकूलगंज निवासी बैंक कर्मी के साथ ही सिगरा के शिवपुरवा में रहने वाले शिक्षक और चेतगंज रहने वाले शूज मटेरियल बिजनेस मैन, फुलवरिया निवासी पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी के साथ ही भेलूपुर और फूलपुर में व्यवसाई भी संक्रमित हुआ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें