वाराणसी। मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता दिखा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्र परिसर में जहां कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया था वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां मुस्तैद दिखी। आशा, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी लोगों से मास्क पहनकर ही केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अपील करते रहे। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क की ओर से सैनिटाइजर, मास्क के साथ ही मतदाताओं को ग्लव्स भी दिया गया।