फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के कोरोना पॉजिटिव मरीज वाराणसी के कोविड अस्पताल में होंगे शिफ्ट

Wed, 08 Apr 2020 10:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी कमिश्नर दीपक अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी मण्डल के गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भी अब बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित कोविड अस्पताल (दीनदयाल अस्पताल) में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 9 अप्रैल को मंडल के तहत आने वाले जिलों के मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इन जिलों के जिलाधिकारियों,सीएमओ और सीएमएस को पत्र भेजकर मरीजों को तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि शासन के निर्देश पर वाराणसी स्थित लेवल वन अस्पताल (दीनदयाल अस्पताल) को कोविड रोगियों के लिए अधिकृत कर दिया गया है। जनपद जौनपुर एवं गाजीपुर में पहले से भर्ती पॉजिटिव मरीजों को शासन से मिले निर्देश के अनुसार विशेष एंबुलेंस (रोगी के जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व्यवस्था करेंगे) एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल एवं निगरानी को ध्यान में रखते हुए लाया जाएगा।

कहा कि सभी मरीजों को 9 अप्रैल को कोविड अस्पताल में अनिवार्य रूप से शिफ्ट कर लिया जायगा। संबंधित मरीज के स्थानांतरण से पूर्व जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय से समन्वय करते हुए अपर निदेशक चिकित्सा, परिवार कल्याण को भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने निर्देशित किया कि भविष्य में यदि जनपद वाराणसी की एल-1 की क्षमता पूर्ण हो जाती है, तो उस स्थिति में अगले क्रम में जौनपुर, गाजीपुर और उसके बाद चंदौली को इस व्यवस्था में एल-1 चिकित्सालय के रूप में अधिकृत किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें