फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Corona के मरीजों के इलाज पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से रखी जा रही विशेष नजर

Fri, 03 Apr 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के इलाज पर मुख्यमंत्री कार्यालय की विशेष नजर है। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के इलाज के बारे में पल-पल की अपडेट यहां से ली जा रही है। यही नहीं खुद सीएम ऑफिस के अधिकारियों द्वारा फीडबैक भी लिया जा रहा है।

इस समय बीएचयू अस्पताल में 4 और दीनदयाल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में 8 लोग भर्ती हैं, जिसमें दो पॉजिटिव हैं। पॉजिटिव युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा है। बाकि लोगों के संपल की अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन

 

 

इधर, कोरोना मरीजों की प्रदेश में बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के बारे में सही जानकारी मिल सके, इसके लिए खुद मुख्यमंत्री कार्यालय मॉनिटरिंग कर रहा है। इसमे डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर इलाज करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया।

एक नजर में आंकड़ा

  • अब तक जांच 152
  • पॉजिटिव 2
  • भर्ती 12
  • क्वारंटीन 45299

कोरोना के संदिग्ध, संक्रमित लोगों के बारे में जो भी जानकारी मांगी जा रही है। डीएम के निर्देशानुसार सीएम कार्यालय को दी जा रही है।

डा. वीबी सिंह, सीएमओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें