स्वास्थ्य विभाग से मिले डाटा के आधार पर परिवारों को बाबा की रसोई का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बाबा विश्वनाथ की रसोई से जरूरतमंदों को भोजन का वितरण कराया गया था। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित परिवारों को पैक प्रसाद पहुंचाया जाएगा।