फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े संस्थानों में सफाई, ठेलों-खोमचों पर भिनाभिना रहीं मक्खियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की ओर से जारी साफ सफाई का आदेश मंगलवार को कागजों में सीमित रहा। बड़े होटलों और संस्थान में कुछ हद तक सफाई का ख्याल रखा जा रहा है, मगर ठेले, खोमचे पर पुराना ढर्रा ही जारी रहा। लंका से लेकर वरुणा पार इलाके तक में बिना ग्लब्स खाद्य सामग्रियों की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा सामान्य होटल्स में पोछे आदि का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां खाएंगे तो पक्का बीमार पड़ जाएंगे
कैंट रेलवे स्टेशन, सिटी रेलवे स्टेशन सहित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर ठेले-खोमचे पर सफाई का अभाव है। खुले में नींबू पानी, कटे फल, कचौड़ी-सब्जी और अन्य खाद्य सामाग्रियाें की बिक्री हो रही है। यहां न पीने के लिए शुद्ध जल है, वहीं खाद्य पदार्थों पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। शहर के नई सड़क, बेनिया, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, लंका, सुंदरपुर इलाकों में मीट-चिकन की दुकानों पर कोई इंतजाम नहीं है। सिगरा, जगतगंज, लंका में फास्ट फूड की दुकानों और रविंद्रपुरी में स्ट्रीट फूड वैन पर भी गंदगी देखी जा सकती है। रोडवेज के अधिकतर कैंटीन पर भी साफ-सफाई का अभाव है। कैंट रोडवेज बस स्टेशन के फूड प्लाजा का हाल यह है कि यात्रियों के लिए बनाए गए पेयजल बूथ पर ही बर्तन की धुलाई भी कर रहे हैं।
पर्यटकों का खास ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही डेली रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सभी को सेनेटाइज रखा जा रहा, फिलहाल स्विमिंग पूल को बंद कर दिया गया है।- अरुण ठकराल, होटल संचालक
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए साफ सफ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, होटल के वाशरूम इत्यादि को क्लीन रखा जा रहा है। रिसेप्शन पर सेनेटाजर और मास्क का भी इंतजाम कर दिया गया है। दीपक झा, होटल संचालक
शहर में साफ-सफाई की निगरानी को लेकर थाना वार निर्देश दिया गया है। मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। कहीं भी गंदगी मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनय सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें