फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से सात की मौत, 476 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Sat, 22 Aug 2020 11:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शनिवार को 444 मरीज मिले। वहीं, वाराणसी में चार, आजमगढ़ में दो, जौनपुर में एक को मिलाकर कुल सात मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में 157, बलिया में 48, गाजीपुर में 46, जौनपुर में 45, मऊ में 42, आजमगढ़ में 36, सोनभद्र में 31, भदोही में 21, मिर्जापुर में 18 और चन्दौली में 32 नए लोग बीमारी की चपेट में आए। पीड़ितों में बलिया के सीडीओ, गाजीपुर के सीएमओ, एसीएमओ और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वाराणसी में शनिवार को कोरोना से पीड़ित चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 157 नये मरीज भी सामने आए। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है। इसमें एक बिलरियागंज की महिला और सठियांव का एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा 36 नये मरीज भी मिले। जौनपुर में कोरोना से एक और मौत हो गई।

एल-2 अस्पताल में भर्ती अधेड़ को वाराणसी रेफर किया गया था, मगर रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 45 नए केस मिले हैं। बलिया में मुख्य विकास अधिकारी समेत 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। गाजीपुर में सीएमओ, एसीएमओ, दो चिकित्सक और चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत कुल 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन


मऊ में अलग-अलग क्षेत्रों से 42 लोग संक्रमित मिले। सोनभद्र में तीन महिलाओं समेत 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। भदोही में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले। मरीजों में सुरियावां और भदोही ब्लॉकों के रहने वाले लोग ज्यादा हैं। मिर्जापुर में 18 नए मरीज पाए गए। 33 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें