फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: जनसंख्या 40 लाख, जांच हो गई 42 लाख की, फिर भी कोरोना पर ब्रेक नहीं  

Mon, 17 Aug 2020 12:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के अन्य जिलों के साथ ही वाराणसी में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति है कि कोरोना से हो रही मौतों की संख्या। अब तक 103  लोगों की मौत हो चुकी है। वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर जहां सजगता,सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्विलांस अभियान में किए गए सर्वे  सवाल खड़ा होने लगा है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 अगस्त को जारी रिपोर्ट के मुताबिक चल रहे सर्विलांस अभियान में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों का सर्वे करने का जिक्र किया गया है, जबकि वाराणसी की कुल जनसख्या ही 40 लाख बताई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभियान के तहत अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में लक्षणयुक्त पाए गए व्यक्तियों की संख्या 2,716 है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 6,36,637 आवासों में  32.22 लाख  (32,22,599) का सर्वे हुआ। शहरी क्षेत्रों में लक्षणयुक्त पाये गए व्यक्तियों की संख्या 1,631 है और इस दौरान सर्वेक्षित किए गए व्यक्तियों की संख्या 10.25 लाख (10,25,283) और भ्रमण किए गए आवासों की संख्या 2.24 लाख (2,24,858) है। ऐसे में कुल 42 लाख लोगों के सर्वे हो गए हैं, जबकि काशी की जनसख्या 40 लाख है। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि ये आंकड़े अब तक के अभियान के हैं। इसमे शहरी और ग्रामीण इलाकों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें