फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: होम आइसोलेट कोरोना मरीजों के लिए आईएमए की अच्छी पहल, 25 डॉक्टर करेंगे निःशुल्क उपचार 

Wed, 19 Aug 2020 08:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना काल में मरीजों को घर बैठे परामर्श देने के लिए आईएमए ने अपने सदस्यों की सूची जारी कर दी है। आईएमए अध्यक्ष की ओर से अलग-अलग अस्पतालों से जुड़े 35 सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है जो होम आइसोलेशन वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन से परामर्श देंगे।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन से परामर्श देने के लिए राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, जिलाधिकारी के साथ हुई मीटिंग में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज ने आईएमए के सदस्यों द्वारा मरीजों को ऑनलाइन परामर्श देने की सुविधा के जल्द शुरुआत करने की घोषणा की थी।

आईएमए अध्यक्ष ने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों के डॉक्टरों की सूची जारी कर दी गई है, जो होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन से परामर्श देंगे। आने वाले दिनों में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। बताया कि 35 में 25 चिकित्सक निःशुल्क सेवा देंगे जबकि 10 लोग शुल्क भी लेंगे। डाक्टरों के मोबाइल नंबर की जानकारी आईएमए कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें