फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से पांच की मौत, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों समेत 549 नए मरीज मिले

Fri, 14 Aug 2020 10:49 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शुक्रवार को कोरोना के 549 मरीज मिले। जबकि वाराणसी-आजमगढ़ में दो-दो और मिर्जापुर में एक को मिलाकर कुल पांच संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 139, गाजीपुर में 97, आजमगढ़ में 76, बलिया में 74, मिर्जापुर में 50, सोनभद्र में 34, मऊ में 23, भदोही में 23 और चंदौली में 33 संक्रमित मिले। बीमारी से पीड़ित लोगों में स्वास्थ्य विभाग के अफसर, सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


 वाराणसी में शुक्रवार को भी कोरोना से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 139 नये मरीज मिले। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। सठियांव ब्लाक के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंद मठिया निवासी 55 वर्षीय महिला और शहर के सिधारी स्थित खैरातपुर निवासी बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 76 नये मरीज भी मिले। मिर्जापुर में कोरोना संक्रमित एक की मौत हो गई।

वह चुनार बाजार के रहने वाले थे। इसके अलावा 50 मिले नए मरीज मिले। मरीजों में अस्थायी जेल चुनार के 22 बंदी भी शामिल हैं। गाजीपुर में भी 97 नये मरीज मिले। बलिया में 74 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 72 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।
विज्ञापन


सोनभद्र में सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी और बभनी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत 34 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। भदोही में चौकी इंचार्ज चौरी समेत 23 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बैराखास गांव में एक साथ नौ लोग संक्रमित मिले। इस गांव में अब तक 12 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। मऊ में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के अफसर, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें