फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से 5 की मौत, तीन मंडलों में 447 संक्रमित मिले 

Fri, 21 Aug 2020 10:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के वाराणसी आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में बृहस्पतिवार को चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई वहीं 447 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें वाराणसी में 161, आजमगढ़ में 71, बलिया में 71, जौनपुर में 38, मऊ में 34, गाजीपुर में 32, भदोही में 25, और सोनभद्र के 15 मरीज शामिल हैं। वहीं वाराणसी में तीन और आजमगढ़ में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 

विज्ञापन


वाराणसी में गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि 161 नये संक्रमित मिले हैं। आजमगढ़ में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई जबकि 71नए पाजिटिव मिले हैं। बलिया में सदर कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों और मनियर में तीन शिक्षकों के साथ ही 71 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

गाजीपुर में कोरोना महामारी के नोडल अधिकारी एसीएमओ समेत 32 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मऊ में न्यायालय के दो कर्मचारी, पुलिस कर्मी सहित 34 नए संक्रमित मरीज मिले। भदोही में 25 और जौनपुर में 38 संक्रमित मिले हैं। सोनभद्र के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1172 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें