फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बढ़ते ही बदले नियम: श्रीकाशी विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश बंद, सिर्फ झांकी दर्शन ही करेंगे श्रद्धालु

Sat, 10 Apr 2021 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और झांकी दर्शन का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक का आदेश जारी कर दिया गया है। श्रद्धालु अब बाहर से ही बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन कर सकेंगे। बाहर से लगी पाइप के जरिये बाबा को जल व दूध अर्पित करेंगे। इसके साथ ही मंगला आरती के टिकटों की बिक्री पर भी मंदिर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अगले आदेश तक भक्त मंगला आरती में शामिल नहीं हो सकेंगे।

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ से की मंगलकामना

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम करीब 4:45 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रदेशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए मंगलकामना की। 

मुख्यमंत्री गेट नंबर चार से होकर बद्रीनाथ प्रवेश द्वार होते हुए मंदिर पहुंचे। पंडित श्रीकांत मिश्र और पंडित श्रीदेव महाराज ने पूजन कराया। षोडशोपचार पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और मंत्री अनिल राजभर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, ओएसडी उमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें