फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना : शहरी-ग्रामीण इलाकों में 53 हजार को मिली मेडिसिन किट

Sat, 08 May 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में  कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शहरी-ग्रामीण इलाकों में कोरोना  के लक्षण युक्त मरीजों में कोरोना मेडिसिन किट का वितरण किया जा रहा है। अब तक 53 हजार लोगों तक किट पहुंच गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 53 हजार मेडिसिन किट स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) की ओर से बांटी जा चुकी हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 25,000, रैपिड टीम और संस्थाओं द्वारा 5000 जबकि 23000 ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किट दिया चुका है। बताया कि आगामी दिनों में 26000 और लोगों तक दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिसमें 4000 शहरी क्षेत्र में जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से 16000 और तहसील कर्मियों के माध्यम से 6000 मेडिसिन किट लोगों में वितरित कराया जाएगा। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय ने बताया कि किट लक्षण विहीन संभावित मरीजों में वितरित की जा रही है और इसमें पैरासिटामोल, विटामिन सी सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें