फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: पूर्वांचल में कोरोना से 13 की हुई मौत, 886 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 12:42 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शनिवार से रविवार तक कोरोना के 886 मरीज मिले। जबकि वाराणसी में सात, मिर्जापुर में दो, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया और गाजीपुर में एक-एक मिलाकर कुल 13 संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 393, बलिया में 133, आजमगढ़ में 117, मिर्जापुर में 65, गाजीपुर में 60, सोनभद्र में 33, चंदौली में 26,  मऊ में 25, जौनपुर में 19, भदोही में 15 मरीज मिले। पीड़ितों में स्वास्थ्यकर्मी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, रेलकर्मी, पुलिसकर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में दो दिनों में कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 393 मरीज मिले। मिर्जापुर में दो दिनों में कोरोना से दो की मौत हुई और 65 नए मरीज मिले। बलिया में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुल 133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गाजीपुर में एक पुलिसकर्मी समेत 60 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई।

जौनपुर में दम तोड़ने वाले पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि कलेक्ट्रेट कर्मचारी समेत 19 नए कोरोना मरीज मिले हैं। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से निजी चिकित्सक की मौत हो गई। सिधारी में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक की 31 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


चार अगस्त को पीजीआई, लखनऊ रेफर किया गया था। इसके अलावा 117 मरीज भी मिले। चंदौली में रेलकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी सहित कुल 26 नए संक्रमित मिले। सोनभद्र में 33 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। मऊ में एक परिवार के सात लोगों समेत 25 कोरोना पॉजिटिव मिले। भदोही में सीएचसी गोपीगंज की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 15 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें