फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना से 8 लोगों की मौत, आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में 517 नए मरीज मिले

Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में कोरोना संक्रमितों के मिलने और मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार को तीनों मंडलों में कोरोना के 517 मरीज मिले, जबकि वाराणसी, बलिया में दो-दो, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ और चंदौली में एक-एक को मिलाकर कुल आठ मरीजों की जान चली गई। वाराणसी में 195, बलिया में 57, आजमगढ़ में 52, सोनभद्र में 38, जौनपुर में 35, मऊ में 31, भदोही में 14, गाजीपुर में 13 और चंदौली में 82 संक्रमित मिले।   

विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को इस जिले में 195 मरीज मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। बलिया में  57 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि दो और लोगों की मौत हुई है। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण की चपेट में 52 और लोग आ गए। जबकि एक संक्रमित की जान चली गई। मऊ में 31 लोग संक्रमित मिले।

इसमें मदापुर गांव के छह लोग, एक पुलिसकर्मी तथा निजामुद्दीनपुरा के तीन लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा एक मरीज ने दम तोड़ दिया। गाजीपुर में कोरोना के 13 केस सामने आए, जबकि एक की जान चली गई। सोनभद्र में रविवार को 38 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें ओबरा पावर प्लांट के कार्यरत चार लोग भी शामिल हैं। जौनपुर में भी 35 मरीज मिले। भदोही में 14 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें