दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक जलसे में भाग लेकर में हुए तब्लीगी जमात में लोगों के इकट्ठा होने के चलते फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त हो गई है। आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने रेंज के तीनों जिले मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है कि जो भी लोग लॉक डाउन में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर से आये हैं या रुके हुए हैं, वे गुरुवार की दोपहर तक अपने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दे दें। ऐसा न करने वालों पर कर्रवाई की जाएगी।
अगर इसकी जानकारी पुलिस को अपने सूत्रों या आस पड़ोस से होती है तो उक्त व्यक्ति या जिसके घर पर रुके होंगे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। आईजी ने कहा कि जिले में एक मार्च के बाद किसी अन्य जनपद, राज्य से आए हो। वे किसी तीर्थ, दर्शन, पूजन,शादी, मुंडन, तेरहवीं, मजलिस, जमात या भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम से लौटे हो। लॉक डाउन के चलते अपने रिश्तेदारों या अन्य स्थान पर रुके हों। बाहर से आने वाले ऐसे लोग संबंधित थाना पर इसकी सूचना दे दें। जिससे उनके स्वास्थ्य की जांच कराई जा सके।
साथ ही आईजी ने तीनों जनपदों के एसपी को निर्देश दिया कि वे धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों के चलते जिले में रुके हुए लोगों के बारे में सूचना इकट्ठा कर उनकी जांच कराएं। जो लोग स्वयं से थाने आकर सूचना नहीं देते हैं और पुलिस को गोपनीय तरीके से जानकारी मिलती है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।