फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री हास्पिटल में चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। बुधवार को दो मरीजों की मौत हुई, वहीं बुधवार को 82 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसएसपी ऑफिस, न्यू मेडिकल एनक्लेव बीएचयू, मिलिट्री हॉस्पिटल, रामनगर सहित अन्य जगहों से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को 4,088 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जबकि 4,151 सैंपल अलग-अलग जगह लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती नाटी इमली निवासी 63 वर्षीय और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कादीपुर निवासी 62 वर्षीय मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा मिलिट्री हॉस्पिटल से चार, एसएसपी ऑफिस में एक और न्यू मेडिकल एनक्लेव बीएचयू से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विश्वकर्मा नगर कॉलोनी, हनुमान नगर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, सुंदरपुर, डीएलडब्ल्यू कॉलोनी, मेंटल हॉस्पिटल पांडेयपुर, एसबीआई कॉलोनी, गोविंद नगर कॉलोनी, भगवानपुर, खुशहाल नगर, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं। होम आइसोलेशन में 171 लोग स्वस्थ हुए। अब 15358 में 13967 डिस्चार्ज, 249 की मौत के बाद 1142 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें