फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को बांटी गई वेपोलाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की सुविधाओं पर जोर दिया जाने लगा है। इसके लिए जहां कमिश्नर, डीएम खुद मरीजों से बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं, वहीं अब यहां सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सभी कोविड अस्पतालों में भाप लेने वाली मशीन वेपोलाइजर दी गई।
विज्ञापन

जिले में दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई हॉस्पिटल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, सेंट मैरी हॉस्पिटल लोहता और डीरेका अस्पताल में 300 वेपोलाइजर पहुंचाया गया हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कोरोना के मरीजों को खांसी और गले में खरास और कफ की समस्या बनी रहती हैं। ऐसे मरीजों को दिन में कई बार गर्म पानी का भाप लेने की जरूरत भी पड़ती है। ऐसे में वेपोलाइजर उन मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगी। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव और एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि इस मशीन से पांच से 10 मिनट तक गर्म पानी का भाप लेने से ही मरीजों को आराम मिल जाएगा। शरीर के अंदर का तापमान बढ़ने से रक्त संचरण और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें