रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब अगले आदेश तक कार्यालय बंद कर दिया गया है। यहां फिलहाल रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। ऑफिस के सैनिटाइजेशन के बाद ही उसके खोलने का फैसला किया जाएगा। बुधवार को आई रिपोर्ट में रजिस्ट्री आफिस में तैनात एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से एहतियातन विभाग को बंद कर दिया गया है। इस बारे में एआईजी स्टांप सुरेश तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण ही रजिस्ट्री कार्यालय को बंद किया गया है।