फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के घर सैनिटाइजेशन के बाद हुई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना से संक्रमित मिले मरीजों के घरों को बुधवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज कर कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा मरीजों के संपर्क में आने वाले 148 लोगों के सैंपल भी लिए गए। स्वास्थ्य टीम ने होम क्वारंटीन का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन

एक के बाद एक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 246 पहुंच गई है। जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है उनके परिजनों को क्वारंटीन करने, सैंपल लेने के साथ ही हॉटस्पॉट में संक्रमण रोकने के उद्देश्य से रोजाना सैनिटाइजेशन भी कराया जा रहा है। बुधवार को सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय के निर्देशन में बृज इंक्लेव कॉलोनी में संक्रमित मरीज के घर और हॉटस्पॉट इलाकों के अन्य घरों में सैनिटाइजेशन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय के नेतृत्व वाली टीम में बृज इंक्लेव कॉलोनी और सोनारपुरा के अवधगर्वी में कुछ दिन पहले ही संक्रमित मिले मरीजों के घर के लोगों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए बीएचयू भेजा।
बीएचयू से 511 सैंपल की रिपोर्ट बाकी
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को कुल 229 सैंपल की रिपोर्ट मिली, लेकिन अभी 511 की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक जिले से भेजे गए 7213 सैंपल में से 6702 की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 511 की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रेड जोन में अब भी हैं 42 हॉटस्पॉट
जिले में बुधवार को मंडुआडीह कृष्णा नगर कॉलोनी में नया हॉटस्पॉट बनने के बाद अब हॉटस्पॉट की संख्या 125 हो गयी है। इसके अलावा गायत्री नगर कॉलोनी और तुलसी कुआं हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ गया। सीएमओ ने बताया कि अब 61 ग्रीन जोन, 22 ऑरेंज जोन और 42 हॉटस्पॉट रेड जोन में हैं।
बीएचयू अस्पताल से तीन मरीज डिस्चार्ज
बीएचयू अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार को स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया। इसमे गाडर, छित्तमपुर एवं देवराई हॉटस्पॉट से संबंधित मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें