फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले: तीन नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ी, ऐसे करें बचाव

Tue, 28 Mar 2023 02:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसे लेकर सतर्कता जरूरी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एसएस कन्नौजिया के मुताबिक, सोमवार को जो नए मरीज मिले हैं, वे पहड़िया नाटी इमली  और सारनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं। सबकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ गई है। मंगलवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों के नमूने भी लिए जाएंगे। फिलहाल, जिले में कोरोना के सात सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसे लेकर सतर्कता जरूरी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एसएस कन्नौजिया के मुताबिक, सोमवार को जो नए मरीज मिले हैं, वे पहड़िया (40), नाटी इमली (55) और सारनाथ (36 ) क्षेत्र के रहने वाले हैं। सबकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संपर्क में हैं। सबकी सेहत की निगरानी की जा रही है। मार्च में अब तक में 12 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से पांच ठीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाहर से यात्रा कर हाल ही में लौटा और बीमार है तो उसकी जानकारी नजदीकी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर देनी चाहिए।कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है।
 

विज्ञापन

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
लक्षण दिखे तो कराएं जांच
सांस लेने में दिक्कत, सांस फूलना

एक बार ठीक होने के बाद बुखार या खांसी होना
बच्चों को सांस लेने में दिक्कत, सांस का तेज चलना, तेज बुखार

ऐसे करें बचाव
-भीड़भाड़ में जाने से बचें

- मॉस्क लगाएं
- हाथ साफ रखें। नियमित अंतराल पर साबुन से धोएं।

यात्रा नहीं किया
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.एसएस कन्नौजिया ने बताया कि तीनों मरीजों के घर स्वास्थ्य टीम गई थी। पता चला कि इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कोरोना के गंभीर लक्षण भी नहीं मिले हैं। इनमें से एक मरीज को बाहर जाना था, इसलिए उन्होंने जांच कराई। दो अन्य को सामान्य जुकाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें