फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में कोरोना विस्फोट: एक दिन में मिले 12 बच्चों समेत 120 संक्रमित, कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी पड़ रही भारी

Wed, 05 Jan 2022 09:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को तो कोरोना का बम ही फूट पड़ा। नतीजा ये कि जिले में कोरोना के कुल मामले 249  हो गए हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी और बढ़ती लापरवाही के कारण वाराणसी जिले में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। नतीजा यह है कि बुधवार को एक दिन में 120 संक्रमित मरीज मिले। इसी की साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 249 हो गई है। संक्रमित मरीजों में दो साल के बच्चा, 15 साल से कम उम्र वाले 10 बच्चे और 36 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा ईओडब्ल्यू ऑफिस में भी दो और बरेका परिसर में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

विज्ञापन


बीएचयू परिसर में दो साल का बच्चा, दिलदारनगर निवासी पांच साल का बच्चा, बीएलडब्ल्यू में नौ और 12 साल की बच्ची, ट्रॉमा सेंटर स्टेटिक बूथ में 12 साल का बच्चा, 17 साल की बच्ची, नीचीबाग में 12 साल का बच्चा, हबीबपुरा चेतगंज में 10 साल का बच्चा और बीएचयू में 11 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। 

डोर टू डोर होगी निगरानी, बांटी जाएगी मेडिसिन किट 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को कोविड कमांड सेंटर में बैठक कर सीएमओ को डोर टू डोर लोगों की निगरानी के साथ ही उनमें मेडिसिन किट का वितरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने के साथ ही शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की बात कही।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए शहर के सभी चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम/लाउडस्पीकरों से तत्काल प्रसारण शुरू कराया जाए। संक्रमित मरीजों को उनके संक्रमित होने की सूचना कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से हर दिन दी जाएगी। रैपिड रिस्पांस टीम की ओर से भी हर दिन संक्रमित मरीजों का जायजा लिया जाएगा। 

सुबह आठ बजे से पांच बजे तक खुलेंगे स्वास्थ्य केंद्र 

जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खोले जाने का निर्देश दिया है। केन्द्रों पर रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाए।  प्रत्येक ब्लाकों पर काल सेंटर स्थापित कर दिया जाए और उससे संबंधित फोन नंबर का जनता में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड निर्धारित कराएं और पैरा मेडिकल स्टाफ आदि की ड्यूटी लगाएं।
पढ़ें: धूप कल्पना विधि से शरीर में कम होगा कोरोना संक्रमण का असर 

रैन बसेरों में बनेगा कोविड हेल्प डेस्क, होगी थर्मल स्क्रीनिंग

शहर में बने रैन बसेरों में कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिले में 16 रैन बसेरा हैं। रैन बसेरा संचालन में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह रैन बसेरा में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही अगर लक्षण मिले तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए। 
विज्ञापन

वाराणसी के आसपास के जिलों में बढ़ रहा कोरोना

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में कोरोना के 149 मरीज मिले। सबसे अधिक वाराणसी में 120 संक्रमित मिले। इसके अलावा चंदौली में 6, आजमगढ़ और गाजीपुर में 5-5, बलिया, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर में 3-3, सोनभद्र में एक मरीज मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें