फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने में छह कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Wed, 02 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल के खेल का बड़ा मामला मंगलवार को उजागर हुआ। जिले के सेवापुरी इलाके के प्रेम प्रकाश बालिका विद्यालय, देईपुर मेंनिरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने बोलकर नकल कराते शिक्षकों को पकड़ा। इस मामले में एसडीएम ने सख्त छह कक्ष निरीक्षकों को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया और रनिंग कार्ड को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद लेखपालों से परीक्षा कराई गई। उधर, केंद्र व्यवस्थापक ने इसके विरोध में परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट समाजशास्त्र की परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद एसडीएम राजातालाब प्रेम प्रकाश बालिका विद्यालय पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। एसडीएम ने देखा कि कई कमरों में परीक्षार्थियों को बोलकर नकल कराई जा रही है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम ने तत्काल छह कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करते हुए केंद्र से बाहर करा दिया।
रनिंग गार्ड को भी बाहर करवा दिया और इनकी जगह लेखपालों की तैनाती कर दी। इसके अलावा नकल कर रहे पांच छात्रों की कापियां भी जब्त करा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार ने भी एसडीएम को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उधर, इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए केंद्र व्यवस्थापिका अनीता सिंह समेत और शिक्षकों ने परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें