फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: नाराज मां-बाप को मनाया फिर वर्दी पहन गर्व कराया, फायरिंग में हिस्सा लें रहीं लड़कियां; जानें इन्हें

Mon, 26 Jan 2026 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा प्रणय कुमार सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एनसीसी कैडेट बनकर दर्जनों लड़कियों अपने मां-बाप और परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। गांव में भी उनके हाैसले को सराहा जा रहा है। ये लड़कियां विशेष कैंप और फायरिंग में हिस्सा ले रही हैं।  
विज्ञापन
गंगापुर इंटर काॅलेज की एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां जो कल तक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने में संकोच करती थीं। अब वही लड़कियां एनसीसी कैडेट बनकर ट्रेनिंग कर रही हैं और मां-बाप का मान बढ़ा रही हैं। लड़कियां ट्रैकिंग कैंप, विशेष कैंप और फायरिंग में हिस्सा ले रही हैं।  

विज्ञापन


गंगापुर इंटर कॉलेज में जूनियर और सीनियर वर्ग में कुल 37 लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यहां की एनसीसी कैडेट जीनत बताती हैं कि उन्होंने एनसीसी में हिस्सा लेने के लिए किसी तरह अब्बू-अम्मी को मनाया। 2 साल के प्रशिक्षण के दौरान अब घरवाले मेरे निर्णय पर खुश हैं। 

विज्ञापन

मिल रही सराहना

लहिया की ऋतु पाल का कहना है कि वर्दी पहनना अनुशासन और कर्तव्य बोध का प्रतीक है। हरसोस की संता प्रजापति गंगापुर की संजना व पायल और गंजरी की राधिका कहती हैं कि एनसीसी कैडेट बनकर उन्होंने अनुशासन को समझा है। 

एनसीसी चीफ ऑफिसर लाल बहादुर सिंह कहते हैं कि पहले लड़कियों को एनसीसी लेने के लिए काफी समझाना पड़ता था। कई वर्षों तक लड़कियां इसके लिए राजी नहीं हुईं। धीरे-धीरे उनका प्रयास सफल रहा और इस समय बड़ी संख्या में लड़कियां एनसीसी में शामिल होने के लिए दौड़ लगाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें