फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर जिला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत

Mon, 11 Jan 2021 11:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की सोमवार शाम मौत हो गई। वह एक महीने से बीमार चल रहा था। कैदी के मौत की सूचना उसके परिजनों एवं जेल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी लच्छीराम (85) को हत्या के प्रयास में आरोप सिद्ध होने के बाद सजा सुनाई गई थी।

वह सात फरवरी 2020 को जेल में लाया गया। जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी को कोरोना संक्रमण काल के दौरान दो अप्रैल 2020 को पैरोल पर छोड़ दिया गया। पुन: अनलॉक के बाद 13 दिसंबर 2020 को वापस जेल में लाया गया। आने के बाद से कैदी की तबीयत खराब चल रही थी।

उसे सांस की बीमारी के कारण जेल के अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार शाम को अचानक उसकी तबीयत काफी खराब हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक राजेंद्र ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें