शिवपुर। थाना क्षेत्र के कानूडीह (सरसवां) गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया। निर्माण रोकने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कानूडीह निवासी रामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। रामलाल के अनुसार, वह अपनी आराजी में मकान का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि एक अक्तूबर को 11 बजे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। रामलाल का आरोप है कि विरोध करने पर पप्पू, मालिक, मुनकु, सुनील, सानोज, सोनू, महेंद्र, सुजीत, गोरख, रोहित, शिवशंकर, रामसिंह, हौसिला, कुलदीप और दीपक समेत अन्य लोगों ने उनकी, पत्नी गिरजा देवी और बहुओं को पीटा। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद