फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोकतांत्रिक सवालों को लेकर एनएसयूआई ने निकाला जन आक्रोश मार्च

विज्ञापन
शास्त्री घाट से निकले जन आक्रोश रैली में शामिल एनएसयूआई के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
वाराणसी। गांधी जयंती पर एनएसयूआई उत्तर प्रदेश (पूर्वी) की ओर से शुक्रवार को शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मार्च में कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ, चुनाव आयोग की निष्पक्षता बहाल करो और चुनाव में धांधली बंद करो जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि गांधी जयंती पर संगठन ने सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए अपनी मांग प्रशासन के समक्ष रखी है। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। मार्च के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। मार्च में संदीप पाल, शशांक सिंह, आशु पांडेय, आदर्श सोनकर रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें