फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मेहनत से पंचायतों के विकास में दें योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा संगठन के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बातचीत की। पीएम ने कोरोना काल में सेवा के जरिये संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों से पीएम ने कहा कि किसी भी देश के विकास की नींव पंचायत होती है। अपनी मेहनत और लगन से पंचायतों की तकदीर बदलिए।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि पंचायतों के काम काज में जनता की राय लें और उसी आधार पर काम करें। गरीबों के बीच जाइए और उनकी सेवा के जरिए मदद करिए। गरीब मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सेवापुरी ब्लॉक प्रमुख रीना कुमारी, पिंडरा के प्रमुख धर्मेंद्र, हरहुआ के विनोद कुमार उपाध्याय, चिरईगांव से अभिषेक कुमार, काशी विद्यापीठ ब्लॉक की प्रमुख रेनू पटेल को पीएम ने बधाई दी। चोलापुर की लक्ष्मीना इसमें शामिल नहीं हो पाईं। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महेश चंद्र श्रीवास्तव, हंसराज विश्वकर्मा, विद्यासागर राय, जनप्रतिनिधियों में अनिल राजभर, डॉ. नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. अवधेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें