फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने फूंका आरोपी एई एसडी मिश्रा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ठेकेदार अवधेश चंद्र श्रीवास्तव प्रकरण में साथियों ने रविवार को पीडब्ल्यूडी में आरोपी एई एसडी मिश्र का पुतला फूंका। साथ ही शासन-प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी, ठेकेदार अवधेश के खिलाफ जारी बिजली की आरसी वापस लेने, परिवार को आर्थिक सहायता देने, बिलों के भुगतान और बेटे को नौकरी दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी परिसर में ठेकेदारों ने घंटों धरना दिया। इसके बाद एक पुुतला लाया गया, जिस पर पीडब्ल्यूडी का रावण एसडी मिश्रा सहायक अभियंता लिखा था। इसके बाद ठेकेदारों ने एसडी मिश्र हाय हाय के नारे लगाए और पुतले की जूतों से पिटाई कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ठेकेदार संघ का नेतृत्व कर रहे भूपेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि अवधेश के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसडी मिश्र सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए, अन्यथा सोमवार को कार्यालय पर तालाबंदी करेंगे।
संघ के अध्यक्ष काशीनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर जिस प्रकार से पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदारों से तत्काल काम कराता रहा है, अब यह काम नहीं किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान बृजेश पांडेय, विवेक यादव, शशिकांत सिंह, मनोज मिश्र, राघवेंद्र सिंह, संदीप यादव, मनोज यादव और पप्पू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि ठेकेदार अवधेश ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। इस मामले में दो जेई, तीन एई, एक अधिशासी अभियंता, एक चीफ इंजीनियर और बिजली विभाग के इंस्पेक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। इनमें से एई आशुतोष सिंह और जेई मनोज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें