फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं का आक्रोश भड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। क्षेत्र के छितौनी गांव के एक गैस एजेंसी के ट्रॉली मैन की कालाबाजारी से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। बताया गया कि कोटवां गांव के डिहवा कस्बे में बुधवार को ट्रॉली मैन गैस कनेक्शन धारक प्रदीप सिंह को बुकिंग का सिलिंडर दिया तो उसका वजन किया गया। तब वजन 28.5 किलो पाया गया। इसी तरह छितौनी गांव के रहमत अली को बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद सिलिंडर मिला उसमें 28 किलो नाप तौल में मिला। दोनों गैस कनेक्शन धारकों ने राधा गैस एजेंसी छितौनी पर शिकायत की। एजेंसी कर्मचारियों ने जांच करने की बात कहकर मामले को टाल दिया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सप्लाई इंस्पेक्टर पुलकित वत्स ने बताया कि राधा गैस एजेंसी की नाप तौल की शिकायत मिली है। जिला मुख्यालय पर सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें