वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर और एसओजी ने बुधवार को पहड़िया मंडी के गेट नंबर एक सीआरपीएफ कैंप के पीछे से झारखंड नंबर की बोलेरो से 56 पैकेट में 88 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही आरोपी कपिलदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम नीतू कात्यायन ने बताया कि आरोपी बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला है। वह उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर नेहरू विहार जेजे नगर कॉलोनी में रह रहा है। उस पर मिर्जापुर और वाराणसी में एनडीपीएस, गुंडा एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो