फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बगैर क्यूआर कोड लगाए हो रहा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की सख्ती के बावजूद बगैर क्यूआर के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शहर के निर्माण स्थलों पर एक बैनर लगाया जाता है, जिस पर वीडीए अप्रूव्ड लिखा रहता है। इसके अलावा सभी प्रकार का विवरण लिखने के बावजूद क्यूआर कोड नहीं लगाया जाता है। दरअसल, वीडीए ने पूर्व में यह योजना बनाई थी कि सभी निर्माण स्थलों पर क्यूआर कोड लगाया जाए ताकि कोई भी इसे स्कैन करके जान सके कि वीडीए ने इसे एप्रूवल दिया है या नहीं। इसके लिए जोनल अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके अब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई। पिछले दिनों लापरवाही पर वीडीए उपाध्यक्ष ने कार्रवाई की थी। एक जोनल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए थे कि नियमित निरीक्षण कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें