फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हाईवे पर पलटी कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। रूपापुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज से वाराणसी दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं से भरी कार ट्रक की टक्कर के बाद कई बार पलटी खाते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रयागराज के नैनी निवासी दिव्यांश पांडेय अपनी बहन और दो अन्य परिजनों के साथ कार से काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी देखने जा रहे थे। शुक्रवार सुबह कार रूपापुर के पास पहुंची, तभी उसी दिशा में जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी सवारों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर वाराणसी की तरफ भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को हटवाया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें